रामगढ़: पतरातू प्रखंड मुखिया संघ की बैठक मंगलवार को पतरातू डैम के निकट किंग रेस्टोरेंट परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अभय सिंह और संचालन राम नारायण कुमार ने किया।
बैठक में पंचायतों के विकास को लेकर प्रखंड कर्मियों की उदासीनता और कर्मियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों को मान-सम्मान नहीं दिये जाने पर आपत्ति जताई गई। कहा गया कि इन मुद्दों को लेकर पतरातू प्रखंड मुखिया संघ प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिला के अधिकारियों से मिलेगा और साकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन भी किया जाएगा।
बैठक में विकास पांडे, आनंद दूबे, गुलाब देवी, किशोर कुमार महतो, नूतन सिंह, निधि सिंह, सतवंती देवी, विकास कुमार नायक, व्यास पांडेय, जगदीश साव, प्रीति झा, गीता देवी, रीजन देवी, संदीप उरांव, सुमन भारती, गिरिजेश कुमार, श्यामली महतो, विजय मुंडा, रीता देवी फूलेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।