• पतरातू थाना क्षेत्र का मामला
रामगढ़: पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ में पतरातू-रांची मेन रोड पर गुरुवार को पिकअप और बाइक के बीच जबदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइकसवार दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। पुलिस से स्थानीय लोगों के सहयोग सड़क पर पड़े युवकों को अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक जेएच 24 जे 7288 पर रामगढ़ कुंदरू निवासी पंकज कुमार पिता निरंजन महतो और राजेश बेदिया पिता रामेश्वर बेदिया रांची की ओर से आ रहे थे। इस दौरान वहेरा मोड़ के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप जेएच 01 बीएफ 7775 से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल होकर बेसुध हो गये। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को ईलाज के लिए रांची भिजवाया।
इधर, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बताया जा है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक के मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं एक की स्थिति नाजुक है।
