भगवा रंग में रंगा देवघर, पुलिस-प्रशासन रही मुस्तैद

 

देवघर: ‘बोल बम’ के जयकारों के बीच सावन की पहली सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए देर रात श्रद्धालु पहुंचने लगे। अहले सुबह तक कांवरियों की काफी लंबी कतार लग गई। इस दौरान मंदिर परिसर और सहित पूरी बाबा नगरी भगवा रंग से सराबोर हो गई। 

अनुमान के मुताबिक पहली सोमवारी पर एक लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचे हैं। वहीं 10 से 12 किलोमीटर तक जलाभिषेक करने पहुंचे कांवरियों की कतार लगी रही। सुबह लगभग तीन बजे पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर का पट खुला और  ज्योर्तिलिंग पर अरघा के माध्यम से जलाभिषेक शुरू हो गया।

मंदिर परिसर में डीसी-एसपी और अन्य

वहीं भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन देर रात से मुस्तैद रही। देवघर डीसी और एसपी रविवार की शाम से विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर निगरानी में जुट गये। जिला प्रशासन के अधिकारी सहित पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!