साहिबगंज: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक साहिबगंज स्टेडियम में सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता महेंद्र पासवान ने किया। बैठक में डीलर्स ने अपनी-अपनी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया।

बैठक में सर्वसम्मति से की निर्णय लिया गया। जिसमें प्रत्येक माह दस तारीख को डीलर संघ की बैठक होगी, आगामी 20 जुलाई को प्रस्तावित डीलर संघ के द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेने पर सहमती बनी, आगामी 26 जुलाई को दिल्ली में आयोजित देशव्यापी डीलर संघ का सेमिनार में साहिबगंज से डीलर्स भाग लेंगे।

वहीं अनवर अली को डीलर संघ का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई दी गई। मौके पर रंजीत यादव ने कहा विभाग डीलरों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। सरकार डीलरों का शोषण कर रही जो की चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि महीनों से पीएमजीकेवाई राशि का आवंटन अभी तक डीलरों के खाता में नहीं डाला गया है। डीलर भूखे पेट कब तक काम करेंगे। पीएमजीकेवाई राशि भुगतान नहीं तो आगामी 1 अगस्त से राशन दुकानें बंद रहेगी।

बैठक में मुख्य रूप से अनवर अली, महेंद्र पासवान, कैलाश यादव, बबलू अंसारी, कौशल्या देवी, कंचन देवी, सरस्वती देवी, मीरा देवी, कल्याणी देवी, फुलसी देवी, अभिलाषा पोपली, आरती देवी, शेख मुम्काज, सविता देवी, कैलाश रविदास, अब्दुल हन्नान, अशोक साह, चंदन पासवान, पुनीता देवी, तनवीर आलम, शंभू नाथ यादव, महेश मल्लिक, योगेन्द्र मंडल, प्रमोद कुमार यादव, नागेश्वर पोद्दार, बास्की नाथ यादव, जनार्दन यादव, मदन लाल पासवान, सविता देवी, किशन प्रसाद, महिपाल तांती, राधे प्रसाद साह, अशोक कुमार, नीरा देवी, धर्मेन्द्र सहित कई डीलर्स मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!