पलामू: राष्ट्रीय मौर्य सेना की बैठक पाण्डु पंचायत सचिवालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कांत मेहता एवं संचालन राजा महतो ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश मेहता उपस्थित थे।
अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश मेहता ने कहा कि सही मायनों में एक समाज तभी प्रगति कर सकता है जब उस समाज की महिलाएं शिक्षित हो और उनके साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव न किया जाता हो। साथ ही साथ पुरुष किसी भी प्रकार के नशे में लिप्त न हों और एक पूरे समाज को अपना एक परिवार समझते हों, तभी एक अच्छे समाज का निर्माण होगा और प्रगति कर पाएगा।
संरक्षक नागेन्द्र मेहता ने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा, संस्कार और रोजगार पर निर्भर करता है। इसलिए हमें अगर सामाजिक उत्थान करना है तो युवाओं की शिक्षा और संस्कार पर ध्यान देना होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से पाण्डु प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष अरविंद मेहता, सचिव मनोज मेहता, कोषाध्यक्ष पारसनाथ मेहता, संयोजक अशोक मेहता, कार्यकारिणी सदस्य लव कुमार मेहता, विजय कुमार मेहता का चयन किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से संरक्षक जेपी मेहता, नागेन्द्र मेहता, मुकेश मेहता, संयोजक दिलीप मेहता, उपाध्यक्ष निरंजन मेहता, लव कुमार मेहता, महासचिव रवि रंजन मेहता, महामंत्री नंदकिशोर मेहता, अभिषेक मेहता, राजा महतो, पडवा सेना अध्यक्ष आशीष मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।