लोहरदगा: कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी पतरा के निकट शुक्रवार की अहले सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मॉल ऑफ रांची के कर्मी टीएन बनर्जी, परतुन दास, सदन सरकार और सत्यजीत पात्रा गुरुवार की देर रात नेत्रहाट जाने के लिए निकले थे। नेतरहाट जाने के क्रम में कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर अहले सुबह लगभग पांच बजे चीरी पतरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस घटना में एक युवक परतुन दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग वाहन में फंस गये।
घटना की सूचना पर पहुंची कुड़ू पुलिस ने सभी को निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने परतुन दास के मौत की पुष्टि कर दी। वहीं गंभीर रूप से घायल कार चालक सदन सरकार को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया है। अन्य दो घायलों सत्यजीत पात्रा और राहुल चक्रवर्ती का इलाज लोहरदगा में चल रहा है। पुलिस कार को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

