हजारीबाग:  मेरा युवा भारत हजारीबाग द्वारा खेल विभाग के कार्यालय के सभाकक्ष में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय विकसित भारत चैलेंज ट्रैक का आयोजन किया गया।

जिसमें युवाओं ने प्रथम चरण के क्विज प्रतियोगिता व द्वितीय स्तर पर लेख प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने के पश्चात इस राउंड में अपने पीपीटी मोड़ से विचारों को रखा। मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय से एन एस एस कॉर्डिनेटर डॉ.जॉनी रूफिना मैंम ने अपने विचारों से युवाओं को मार्गदर्शन की । विशिष्ठ अतिथि के रूप में एन. एस. एस के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. उमेश ठाकुर सर ने भी परियोजना और भाषा शैली के नियमों को बताकर युवाओं को प्रेरित किए।

जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने बताया कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को देश व राज्य के विकास से जुड़े सतत औद्योगीकरण विषयों पर अपने विचार, दृष्टिकोण एवं सुझाव प्रस्तुत करेंगे। माय भारत रामगढ़ का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ना तथा उन्हें विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सक्रिय भागीदार बनाना है।

जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 युवाओं को नीति निर्माण, सामाजिक परिवर्तन, नवाचार एवं राष्ट्र के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्यन बादल, द्वितीय आकांक्षा दास, तृतीय आशी भारद्वाज, चतुर्थ मयंक मोहन गांधी,पंचम – अर्शी नाज़, षष्ठम मुस्कान कुमारी रही। विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जीते हुए प्रतिभागी राज्य स्तर पर रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक मंडल में विनोबा भावे विश्वविद्यालय से डॉ. उमेंद्र सिंह, संत कोलंबा महाविद्यालय से डॉ. देवेंद्र प्रसाद और मार्खम महाविद्यालय से डॉ.विनय कुमार, माय भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक राहुल कुमार सिंह, अभिजीत जायसवाल, समीर हेम्ब्रम, मो.शाहबाज़ हुसैन,रवि रंजन मांझी ,रविरंजन राम ,श्रुति कुमारी एवं महेश कुमार उपस्थित रहे।