बड़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में रविवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव एवं संचालन विस्थापित संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष कजरू उरांव ने किया।
बैठक में रेलवे साइडिंग उरीमारी में रेलवे रैक लोडिंग होने से पहले विस्थापित ग्रामीणों एवं सेल संचालन समिति से प्रबंधन को वार्ता करने की बात कही गई। कहा गया कि रेलवे साइडिंग में रैक लोडिंग चालू होने से पहले वहां पर बेरोजगार विस्थापित युवा को लोडिंग प्लांट में किसी भी तरह का रोजगार सुनिश्चित हो। वहीं जो वर्तमान में लोकल सेल चल रहा है वह रेलवे रैक से प्रभावित न हो। इसके लिए प्रबंधन से वार्ता की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से महादेव बेसरा, धर्मदेव करमाली, चरका करमाली, डॉ जी आर भगत, मुनीस राम मांझी, कुला प्रजापति, दशाराम हेंब्रोम, चंदू कुमार, सिगू मांझी, मनाराम मांझी, जतरू बेसरा, सरोज मुर्मू, सुखदेव सोरेन, जगमोहन बेदिया, देवा हेम्ब्रोम, विक्की पावरिया, मुकेश बेसरा, मनोज सोरेन, विश्वनाथ मांझी, सीताराम किस्कू, बिंजू सोरेन, मनोज मांझी, बबलू मांझी, संतोष मांझी, विनोद प्रजापति, कतिलाल हेंब्रोम, बहालाल मांझी, पप्पू मांझी, रतन मांझी, गुली प्रजापति, फूलमनी देवी, तेतरी देवी, सीतामुनी देवी, फूलमती देवी, रतनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।