दीपोत्सव 2023: अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। दीपोत्सव पर इस बार आयोध्या में 22 लाख 23 दीप प्रज्जवलित किये गये। राम की पैड़ी से लेकर सरयू नदी के 51 घाट दीयों की रौशनी में जगमगा उठे। अबतक सर्वाधिक दीप प्रज्जवलित किए जाने पर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने सर्टिफिकेट लेते हुए हर्ष जताया।
वहीं शनिवार को अयोध्या में कई कार्यक्रम हुए। अवसर पर भगवान राम की आकर्षक और भव्य झांकी भी निकली। जिसमें पुष्पक विमान के प्रतिरूप हैलीकॉप्टर पर कलाकारों द्वारा भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आरती भी उतारी। दीपोत्सव को लेकर काफी देर तक आकर्षक आतिशबाजी भी गई।
दीपोत्सव में यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सहित सूबे के कई मंत्री, विधायक, नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।