Body of Air Force soldier Yogesh brought to Hazaribagh

हजारीबाग: सदर प्रखंड के मेरू निवासी वायु सेना के जवान योगेश कुमार का शव भुज (गुजरात) से हजारीबाग लाया गया। बताया जाता कि भुज में पदस्थापित जवान योगेश कुमार (23वर्ष) पिता रामजी महतो का आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जवान का शव पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल अस्पताल पहुंचे और जवान के पार्थिव समक्ष नतमस्तक होकर अंतिम विदाई दी। विधायक द्वारा मुक्ति सेवा संस्थान को भेंट किए गए शव वाहन से जवान के पार्थिव शरीर को पैतृक आवास मेरू भेजा गया।

वहीं विधायक मनीष जायसवाल ने ईश्वर से वायु सेना के जवान योगेश के आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा की महज़ 23 साल में ही ऐसे होनहार युवा को खोने का गम हजारीबाग को हमेशा रहेगा। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

By Admin

error: Content is protected !!