रांंची: झारखंड के नये मुख्य सचिव आईएएस सुखदेव सिंह का ट्रांसफर किया गया है। आईएएस एल. खियांग्ते को राज्य के नये मुख्य सचिव का पदभार दिया गया है।

इस संबंध में बुधवार की शाम कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार मुख्य सचिव, झारखंड सुखदेव सिंह का तबादला करते हुए उन्हें महानिदेशक, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के पद पर नियुक्त किया गया है।

जबकि महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान एल. खियांग्ते को स्थानांतरित करते हुए मुख्य सचिव, झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है। बताते चले कि एल. खियांग्ते पर अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड के अतिरिक्त प्रभार भी था।

By Admin

error: Content is protected !!