The new Chief Secretary of the state paid a courtesy call on the Chief Minister

रांची: झारखंड के नये मुख्य सचिव एल. खियांग्ते ने गुरूवार को पदभार संभाला। वहीं झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्य सचिव ने मुलाकात की। मुख्य सचिव ने बुके देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। साथ ही औपचारिक बातचीत की।

बताते चलें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी एल. खियांग्ते झारखंड के मुख्य सचिव बनाए गए है। इससे पूर्व वे महानिदेशक, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के पद पर नियुक्त थे। वहीं राज्य के मुख्य सचिव रहे सुखदेव सिंह को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!