Program organized under Vikas Bharat Sankalp Yatra in Sayal North Panchayat

रामगढ़: सयाल उत्तरी पंचायत के जमुरिया बाजार में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया आशा देवी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया आशा देवी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सभी ग्रामीणों को लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में JSLPS द्वारा नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही संकल्प यात्रा रथ द्वारा प्रोजेक्ट के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां की जानकारी दी। अवसर पर मेडिकल कैंप लगाकर दर्जनों ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया।वहीं 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाने का सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मौके पर पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येन्द्र यादव, उप मुखिया विमलेश कुमार, वार्ड सदस्य गीता कुमारी, कांति कुमारी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, कंप्यूटर सहायक प्रीतम कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ के धर्मजीत खिलवाड़, सीएचओ रीना, एएनएम सरिता कुमारी, सहिया साथी बुलबुल कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका सुलेखा बनर्जी, सहिया रेणु देवी, अनुराधा देवी, सुनीता कुमारी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, सुचिता देवी, रेखा देवी, प्रभा देवी, नीतू देवी, जानकी कुमारी, आरती देवी, रीना वर्मा, बबीता देवी, रीना देवी, सविता देवी, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी, पिंटू सिंह, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, रामबिलास यादव, बिनय कुमार यादव, मुंद्रिका प्रसाद, वीरेंद्र कुमार सिंह, गणेश कुमार यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!