हजारीबाग: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के पिता ब्रजकिशोर जायसवाल 84 साल की उम्र में नौ दिनों तक राजधानी रांची के मेडिका हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद शुक्रवार की शाम को हजारीबाग स्थित अपने घर लौट आए हैं।
घर आकर वे अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट आए हैं। उन्होंने अपने पारिवार जनों और मित्रों संग अपने पसंदीदा खेल ताश के दंगल में हाथ भी आजमाया। यह देख उन्होंने परिजनों और परिचितों में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों और परिचितों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि ब्रजकिशोर जायसवाल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अपनी जीवटता से उन्होंने हर चुनौती को स्वीकारते हुए सभी कठिनाईयों को बखूबी पार किया है।
ज्ञात हो की बीते 30 नवंबर को ब्रजकिशोर जायसवाल की अचानक तबियत बिगड़ गयी थी। उन्हें मेडिका हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती कराया था। नौ दिन चले उपचार के बाद वे अस्पताल से रिलीज होकर घर आ गए हैं।