Ramgarh DC held a meeting under Pulse Polio campaign

1लाख 72 हज़ार 425 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का है लक्ष्य

रामगढ़: पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम एसएमओ विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉ. सुधानंद द्वारा पीपीटी के माध्यम से, पोलिओ एवं नियमित टीकाकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी कि पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान प्रथम दिन यानी 10 दिसम्बर को अभिभावक बूथ पर जाकर अपने बच्चे को पोलियो की खुराक पिला सकते हैं वही 11 एवं 12 दिसम्बर को सहियाओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा।  साथ ही उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के लगभग 1लाख 72 हज़ार 425 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान को रामगढ़ जिले में सफल बनाने के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने माइक्रो प्लान बनाकर योजनाबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने पोलियो अभियान में कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण देने एवं उनकी किसी भी तरह की दुविधा को दूर करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें – इलाज के बाद अपनी दिनचर्या में लौटे पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल

मौके पर उपायुक्त ने जनसंपर्क, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!