Excellent performance of students of Government Middle School Sayal in Olympiad

रामगढ़: राजकीय मध्य विद्यालय सयाल के छात्र-छात्राओं ने झारखंड ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें विद्यालय में एक सादे समारोह का आयोजन कर सयाल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार के द्वारा झारखंड ओलंपियाड में रामगढ़ जिला में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में विज्ञान में नगमा प्रवीण पिता गुलजार अहमद प्रथम, सामान्य ज्ञान में आंचल कुमारी पिता अर्जुन रजक, प्रथम, अंग्रेजी में लक्ष्मी कुमारी पिता सुशील नोनिया प्रथम एवं सोनू कुमार स्व. काली साव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर सयाल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार ने हर्ष जताते हुए विद्यालय विकास के लिए हर संभव मदद देने की बात कही।

मौके पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिप सदस्य अर्चना कुमारी, जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व उप प्राचार्य दिनेश प्रसाद, राजकीय मध्य विद्यालय सयाल के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, संजय कुमार सिंह, श्रीकांत प्रसाद, रेणु कुमारी, रेखा कुमारी, कुमारी अनिता सिन्हा, हृदया कुमारी, कुमकुम कामिनी सहित कई लोग मौजूद थे