रामगढ़: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के आदेश पर 13 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामगढ़ नवीन प्रकाश पाण्डेय को यातायात थाना प्रभारी रामगढ़ बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर यातायात प्रभारी गजेन्द्र कुमार पाण्डेय को रामगढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं पुलिस अंचल निरीक्षक मांडू अंचल रजत कुमार को गोला अंचल और गोला अंचल के पंकज कुमार को मांडू अंचल भेजा गया है। साइबर थाना रामगढ़ के विकास आर्यन को पतरातु थाना प्रभारी और पुलिस केंद्र रामगढ़ में पदस्थापित अनन्त कुमार सिंह को बासल थाना प्रभारी बनाया गया है। पतरातु थाना में पदस्थापित रेणुका कुमारी दास को महिला थाना रामगढ़ का प्रभार दिया गया है।
पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता को भुरकुंडा ओपी प्रभारी, रामगढ़ थाना के रौशन बाड़ा को बरकाकाना ओपी प्रभारी बनाया गया है, जबकि बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेन्द्र कुमार, महिला थाना प्रभारी वीणा कुमारी और बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा को पुलिस केंद्र रामगढ़ में स्थानांतरित किया गया है।
