रांची: मोरहाबादी मैदान में होने वाले ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियों का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। जेसीआई रांची की ओर से आयोजित सात दिवसीय व्यापार मेले के लिए मोरहाबादी मैदान में भूमि पूजन किया गया। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की।
एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक प्रस्तावित इस व्यापार मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कारोबार और उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जेसीआई इस वर्ष अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रही है। आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठानों के साथ स्थानीय ब्रांडों की भी भागीदारी रहेगी।
इस बार ‘पंचरत्न स्काईलाइन’ मुख्य प्रायोजक है। टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी को सह-प्रायोजक बनाया गया है। वहीं होटल चाणक्य को आतिथ्य, मोशन को शिक्षा, बुद्धा टोयोटा को वाहन और श्री अलंकार को आभूषण क्षेत्र का सहयोगी बनाया गया है। इसके अलावा श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम समेत कई संस्थान अलग-अलग श्रेणियों में सहयोगी के रूप में जुड़े हैं।
भूमि पूजन के अवसर पर एक्सपो के संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन और सचिव जेसी साकेत अग्रवाल मौजूद रहे। को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल और जेसी सौरव नारेड़ी, एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल, डायरेक्टर बिजनेस जेसी ऋषभ जालान और उपाध्यक्ष (बिजनेस) जेसी अनिमेश निखिल समेत संस्था के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
