अध्यक्ष नरेश सोनी, सचिव मनोज कुमार स्वर्णकार और कोषाध्यक्ष विजय वर्मा बने
• सौंदा दोमुहान पर संघ ने उठाया वनभोज का आनंद
• नवमनोनित पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
रामगढ़: अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में बुधवार सौंदा दोमुहान के निकट प्रखंड कमेटी चुनाव सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्म में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा और अखिलेश सोनी शामिल हुए। कार्यकर्म की अध्यक्षता तरुण वर्मा एवं संचालन उदय वर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत नरहरी महराज के वंदन से की गई गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने कहा कि देश और राज्य की राजनीति में स्वर्णकार समाज को समुचित हिस्सेदारी नहीं मिल सकी है। सभी क्षेत्र में समुचित हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। कहा कि एकजुट होकर ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। समाज के वंचितों का सहयोग कर और युवाओं को प्रोत्साहित करके समाज को मजबूत और समृद्ध किया जा सकता है।
अवसर पर प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पतरातु प्रखंड कमेटी का चुनाव कराया गया। जिसमें नरेश प्रसाद सोनी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं वोटिंग के माध्यम से सचिव मनोज कुमार स्वर्णकार और कोषाध्यक्ष विजय वर्मा चुने गए। जीत की घोषणा पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार प्रकट करते हुए अपनी जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने की बात कही।
वहीं चुनाव के उपरांत स्वर्णकार समाज के लोगों ने वनभोज में बने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया। मौके पर तरुण वर्मा, पवन सोनी, लक्ष्मन स्वर्णकार, अशोक सोनी, सुरेश सोनी, सूरज सोनी, मिथिलेश सोनी, अनिल सोनी, कैलाश प्रसाद सोनी, मनोज सोनी, धर्मेंद्र सोनी, विजय सोनी, विजय वर्मा, सुरेश सोनी सहित स्वर्णकार समाज के कई लोग मौजूद रहे।