Champai Soren becomes Chief Minister of Jharkhand, takes oath at Raj Bhavan

रांंची: झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो के चंपई सोरेन ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही चंपई सोरेन सूबे के मुख्यमंत्री बन गये हैं।

वहीं कांंग्रेस के नेता आलमगीर आलम ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। जानकारी के अनुसार आगामी पांच फरवरी को चंपई सोरेन की नयी सरकार बहुमत साबित करेगी।

राज्यपाल ने गुरुवार की शाम को चंपई को शपथग्रहण करने का निमंत्रण दिया था। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

बताते चले कि चंपई सोरेन 1991 में पहली बार विधायक बने। वे अर्जुन मुंडा की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। हेमंत सोरेन की पिछली सरकार में भी वे मंत्री थे। सात बार विधायक रह चुके नये सीएम चंपई सोरेन झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष शीबू सोरेन परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

By Admin

error: Content is protected !!