रांंची: सूबे के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पदभार संभाल लिया। वहीं झारखंड मंत्रालय में चंपई सोरेन का स्वागत किया गया। झारखंड मंत्रालय में राज्य के मुख्य सचिव एल.खियांग्ते एवं प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इधर, नये सीएम को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। झारखंड के सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता सीएम बनने पर चंपई सोरेन को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 बताते चले की जमीन घोटाले के मामले में ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी किए जाने के बाद उन्होंने राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद चंपई सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार बनाने की कवायद शुरू हुई। शुक्रवार को शपथग्रहण के बाद चंपई सोरेन ने पदभार संभाल लिया है।

वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं सिदो कान्हू उद्यान स्थित वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया

By Admin

error: Content is protected !!