रामगढ़: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का जन्मदिन कांंग्रेसी कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों ने शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया। विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड स्थित डाड़ीडीह के बिरहोर परिवारों के बीच विधायक का जन्मदिन मनाया गया।

अवसर पर बिरहोर परिवारों के बीच कंबल आ वितरण किया गया। वहीं बच्चों के बीच टॉफी बांटी गई। विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने कहा कि विधायक क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनके द्वारा किए जा रहे काम धरातल पर दिखते हैं। वे लोगों के सुख-दुख में साथ भी खडी दिखती है। 

मौके पर वरीष्ठ कांग्रेसी नईम अंसारी, हरिदास साव, मोबिन अंसारी, मुकेश महतो , सकरूल्ला अंसारी, प्रीतम सिंह एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए।

By Admin

error: Content is protected !!