रांंची: किसान आंदोलन के समर्थन में प्रखंड कांग्रेस के द्धारा प्रखंड मुख्यालय से अनगड़ा चौक तक पदयात्रा निकाली गई। जिसके माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य एम एस पी पर कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच शुक्रवार को प्रखंड मे भारत बंद का आव्हान बेअसर रहा।वहीं सैकड़ों कार्यकताओं ने मोदी- भजपा सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, महिला अध्यक्षा सरीता देवी, युवा अध्यक्ष अजय करमाली, विधायक प्रतिनिधि मत्स्य विभाग सचिन नायक, विधायक प्रतिनिधि वन विभाग सिद्दीक अंसारी, विधायक प्रतिनिधि खाद विभाग सफीक अंसारी, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बरतु मुण्डा, युवा नेता आशिष मुण्डा, साहिल लोहरा, छोटेलाल महतो, जोन तिग्गा, कृष्णा महली, सुबोध बेदिया पंचायत अध्यक्ष सोहन करमाली सिरका पूर्व मुखिया अनीता देवी कांग्रेस नेत्री संगीता कैथा, ममता देवी, यशोदा देवी वरिष्ट कांग्रेस नेता समीम खान, मुनेश करमाली, बिहारी मुण्डा, लालु उरांव सहित अन्य मौजूद रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!