सड़कें विकास का पैमाना, गांव-टोलों तक पहुंचे समृद्धि: सुनीता चौधरी
रामगढ़: दुलमी एवं चितरपुर प्रखंड के कई क्षेत्रों में रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अन्तर्गत मरम्मति कार्यों का शिलान्यास किया।
इस दौरान एनएच चुटूपालु से बाम्हण कट्टा, हर्रे टोला से वनखेता स्कूल तक, दोहाकातु सुभाष चौक से पंचायत भवन तक, छत्तरमाण्डु से लोधमा तक, बारलोंग एनएच 23 से पंचायत भवन तक, बड़कीपोना से चामरोम तक पथ तक, मिलन चौक (फोर लेन) से दामोदर रिभर भाया चितरपुर ब्लॉक तक, लिचिंग चौक जमीरा से सोसो पथ तक, आरसीडी रोड कोची रिभर से बोंगासोरी भाया होन्हे पथ तक, चामरोम से होन्हे भाया सिरू तक, आरईओ रोड लोलो सोसो रोड से गोरातु तक पथ के मरम्मति कार्य का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट अनावरण कर किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, विद्यालय, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है। सड़क विकास का पैमाना होती है। गांव-टोलों तक समृद्धि पहुंचे इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। मरम्मति होने के बाद लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी।
मौके पर विधायक के आप्त सचिव सुजीत कुमार, रामगढ़ सदर पार्षद डीएम महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अमृतलाल मुंडा, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, जिला कोषाध्यक्ष किसुन राम मुंडा, पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, जिला सह सचिव बबलू करमाली, जिला आदिवासी महासभा महेश करमाली, भाजपा नेता इंद्रदेव साव, प्रशांत महतो, मुखिया कलावती देवी, अरविन्द सिंह, उसरा संजू चौधरी, रविंद्र कुमार, शैलेश चौधरी, भानुप्रकाश महतो, राजीव मेहता, दिवाकर नायक, भोला महतो, शिशु महतो सहित अंगेश सिंह, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मोहरलाल महतो, अशोक राम बेदिया, बसंत नारायण महतो, अखिलेश पिंगले, दसरथ महतो, अब्दुल हकीम अंसारी, ओमप्रकाश चौधरी, महेंद्र महतो, सरिता देवी, पंकज कुमार, सुजीत कुमार, बलराम, प्रकाश रंजन, बैजनाथ, अखिलेश, सुशीला देवी, विशेश्वर महतो, प्रयाग मांझी, सुबिन तिवारी, मलेश्वर नायक, बालकृष्ण ओहदार, टुनुलाल महतो, मोहराय महतो, प्रदीप नायक, सुखदेव महतो, दिलीप यादव, सतीश आर्यन, राजु गिरी, पिंटू कुमार, मंटू, शंभू महतो, बालकिशुन महतो, बिनोद मरांडी, मुकेश महतो, सिनोद कुमार, फुलेश्वरी देवी सहित कई आजसू कार्यकर्त्ता मौजूद थे.