इटकी/रांची: आरिफ रजा को गुमला जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रांची जिला अल्पसंख्यक ग्रामीण उपाध्यक्ष जुल्फेकार अली, दिव्यांग समाजसेवी अफरोज अंसारी और हाफिज आजाद अंसारी ने उनके फार्म हाउस पहुंचकर शॉल और बुके भेंट किए।

जुल्फेकार अंसारी ने आरिफ रजा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह उनके परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरिफ रजा युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

वहीं, जुल्फेकार अली ने कहा कि आरिफ रजा से प्रदेश स्तर पर बेहतर काम करने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के तहत वह युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करेंगे।