अंबाला: हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को ट्रैवलर मिनी बस और ट्रक में भीषण ट्क्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग घायल बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार यूपी के बुलंदशहर से श्रद्धालु ट्रैवलर मिनी बस पर वैष्णो देवी जा रही थी।

रात तकरीबन दो बजे दिल्ली-जम्मू हाइवे पर मोहड़ा गांव के निकट ट्रक से मिनी बस में की टक्कर हो गई। जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये। काफी मशक्कत के बाद घायलों को मिनी बस से निकाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे पर ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है।

By Admin

error: Content is protected !!