-कविता-

स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर आओ हम सब संकल्प करें

एकता से अपनी हम अखंड भारत का निर्माण करें,

 मार भगाए दुश्मन को, सीमा प्रहरी का सम्मान करें।

राम-राज्य आएगा इक दिन, ये सपना हम साकार करें

सिरमौर बने हम दुनिया के, ये संकल्प महान करें।

अत्याचार और अनाचार मिटे, नव शस्त्रों का निर्माण करें

कश्मीर, कारगिल, गलवान के बलिदानियों को नित याद करें।

स्वदेशी अपनाएं और कृषि के विकास पर अनुसंधान करें

स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर हम सब संकल्प करें।

  – मुक्ता सिंह, रंका राज