रामगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को व्यय प्रेक्षक 22 बड़कागांव विधानसभा सुमेंदु कुमार दास की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में चुनाव व्यय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और सफल संचालन हेतु बनाए गए चुनाव व्यय निगरानी समिति द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक के दौरान व्यय प्रेक्षक 22 बड़कागांव सुमेंदु कुमार दास ने उपस्थित समिति के सभी सदस्यों को पारदर्शिता के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए टीमवर्क के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सीजर प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया साथ ही जांच के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों की दुविधाओं को भी दूर किया गया।
वहीं बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने व्यय निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि जांच के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करें साथ ही संबंधित पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रामगढ़ नितेश कुमार, वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त रामगढ़ रॉबिन टोप्पो, वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामगढ़ कुमारी गीतांजलि, निर्वाची पदाधिकारी रामगढ़ सह अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रामगढ़ रविंद्र कुमार गुप्ता, सहायक उत्पाद आयुक्त, राज्य कर सहायक आयुक्त रामगढ़, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़ डॉ. प्रभात शंकर सहित अन्य उपस्थित थे।