रामगढ़: बरकाकाना क्षेत्र के पीरी गांव में रविवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। शिव मंदिर के निकट यज्ञ मंडप से 501 कलशों की यात्रा निकाली गई।  कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु पीरी से बरकाकाना, छोटकाकाना होते हुए दामोदर नदी पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। यहां से पुनः इसी रास्ते कलशयात्रा यज्ञ स्थल पहुंचकर संपन्न हुई और यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किए गए।

बताते चलें कि चार दिवसीय महायज्ञ में 16 मार्च को कलशयात्रा, प्रज्ञागीत और प्रवचन, 17 मार्च को देवस्थापना, प्रज्ञागीत, गायत्री हवन यज्ञ और प्रवचन 18 मार्च को प्रज्ञागीत, हवन यज्ञ और विभिन्न संस्कार, 19 मार्च को प्रज्ञागीत विभिन्न संस्कार और जागरण का आयोजन किया जाएगा।

महायज्ञ के सफल आयोजन में अध्यक्ष कपिलदेव राम दांगी, सचिव नंदकिशोर दांगी, कोषाध्यक्ष अनिल दांगी, उपाध्यक्ष संतोष दांगी, विजय दांगी, उप सचिव रवि दांगी, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र दांगी, संरक्षक सच्चिदानंद सिंह, महेश मिश्रा, राजकुमार स्वर्णकार, अंजनी शर्मा, देव कुमार शर्मा, चंद्रदेव दांगी, सुलेंद्र दांगी, छठीलाल प्रसाद, गंगा दांगी, बालेश्वर बेदिया, गणेश दांगी, विनोद महतो  विमल महतो, रामसागर महतो, प्रदीप कुमार दांगी, शेखर, आशीष, विनय, आदित्य, सुजीत, पवन, आलोक, आकाश, अमन, नागेश्वर, विक्की, नितेश, ऋषभ सहित पीरी के ग्रामीण योगदान दे रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!