दामोदर घाट पर हुआ दाह संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

हजारीबाग:  हेसला (रामगढ़) में शनिवार की सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक सह बेदिया विकास परिषद के केंद्रीय सदस्य इंद्रनाथ बेदिया का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे और एक अरसे से बिमार चल रहे थे। स्थानीय दामोदर नदी श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया। इससे उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। स्व. इंद्रनाथ बेदिया अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्री छोड़ गये हैं। 

बताते चलें कि “मास्टर” के नाम से जाने जाते इंद्रनाथ बेदिया सरकारी स्कूल के शिक्षक रहे। सेवानिवृत्ति के उपरांत वे जीवन पर्यन्त बेदिया जनजाति समाज के लोगों को जागृत करने में लगे रहे। समाज के मान-सम्मान और अधिकार के लिए संघर्ष और सामाजिक प्रयासों में उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वे सामाजिक संगठन बेदिया विकास परिषद के केंद्रीय सदस्य रहे और उन्होंने समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन पर समाज के गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। 

अंतिम यात्रा में बेदिया विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया, महासचिव रामफल बेदिया, शक्ति बेदिया, गोविंद बेदिया , महावीर बेदिया, बहादुर बेदिया, झरी बेदिया, हरिलाल बेदिया, भोला बेदिया, छोटू बेदिया, जलेश्वर बेदिया, माधा बेदिया, जुगेश बेदिया, जगनारायण बेदिया, नरेश बेदिया, संजय बेदिया, पंचानंद मांझी, प्रदीप मांझी, शिवनंदन बेदिया, लाल कुमार बेदिया, प्रकाश बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!