रामगढ़: पतरातू थाना अंतर्गत मेन रोड पर रविवार की सड़क दुघर्टना में एक अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना शाम तकरीबन 07:30 बजे की बताई जाती है। शव को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार पतरातू थाना से कुछ दूर मेन रोड पर स्प्लेंडर बाइक (जेएच 24ई 7255) सवार को घायलावस्था में सड़क पर पड़ा देख स्थानीय टेंपो चालक उसे पतरातू सामुदायिक अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पतरातू पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। दुर्घटना कैसे हुई यह अधिकारिक रूप से साफ नहीं हो सका है। 

बताया जाता है कि मृतक के पास से  3500 रुपए मिले हैं। जबकि कोई पहचान पत्र वगैरह नहीं मिल सका। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस प्रयास में जुटी हुई है।

By Admin

error: Content is protected !!