रामगढ़: पतरातू प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक कर जीआरसी सलाहकार समिति का गठन किया गया। जीआरसी सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता होंगे। जबकि संयोजक प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा होंगे। इसके अलावा प्रखंड प्रमुख, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डालसा प्रतिनिधि, थाना प्रभारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, एजीओ/सीएओ प्रतिनिधि, डीआरपी जेएसएलपीएस और प्रखंड के सभी संकुल संगठन से दो प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

समिति जेंडर संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने, नीतियों और कार्यक्रमों को विकसित करने, और जेंडर समानता को बढ़ावा देने का काम करेगी। यह समिति प्रखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और जेंडर समानता को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और समिति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

बैठक जिला प्रबंधक (सामाजिक विकास) सौरभ प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी अभिषेक कुमार वर्मा,  क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर (प्रदान) आश्रेंद्र कुमार, अरुण कुमार, रविश कुमार राय सन्नी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!