पेड़-पौधे करते हैं पर्यावरण की रक्षा, वन हमारे जीवन का आधार : रोशनलाल चौधरी
रामगढ़: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में शनिवार को पतरातु प्रखंड के सांकुल गांव में 76वें वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा विधायक रोशन लाल चौधरी, सम्मानित अतिथि जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, जिला पर्यावरण संयोजक भुनेश्वर ठाकुर, वन पर्यावरण अध्यक्ष सरस्वती कुमारी, पीवीयूएनएल एजीम रवि शंकर मुखोपाध्याय, वन क्षेत्र पदाधिकारी पतरातू राकेश कुमार सिंह समेत कई पंचायत प्रतिनिधि और वनकर्मी शामिल हुए। महोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत स्कूली छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी कहा मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से वन और पर्यावरण की सुरक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की।
वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा वन महोत्सव का उद्देश्य आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने बताया कि वन प्रमंडल द्वारा 50 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किये जा रहे है।
अवसर पर सरना स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं से पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसे बच्चों ने उत्साह पूर्वक सभी प्रश्न प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया। अवसर पर अतिथियों, डीएफओ समेत पर्यावरण विद, मुखिया समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संकुल ग्राम अंतर्गत वन क्षेत्र भूमि में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षणका संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुखिया किशोर महतो, पानो देवी,रेखा देवी, अजय कुमार, सरना विद्यालय के प्राचार्य रामअवतार महतो, वन कर्मी संतोष कुमार शर्मा, उत्तम कुमार, अनिल कुमार, विकास राम, राजेश पंडा, शाकिर हुसैन, सुमित टोप्पो, शिवमंगल राम, लगनू राम, राजकुमार प्रसाद, अशोक पाठक, प्रदीप बेदिया, भोला तुरी, प्रकाश करमाली , शिव कुमार सिंह, मनजीत मियां, राजेश समेत काफी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।