रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान की माता शकुन देवी (55 वर्ष) का निधन हो गया। बीते 30 जुलाई को उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में सोमवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को भुरकुंडा के नलकारी नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार में पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, सौंदा ‘डी’ मुखिया उपेंद्र शर्मा, भुरकुंडा पंसस दीपक कुमार, डब्लू पांडेय, शक्ति सिंह, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, आजाद भुईयां, भुनेश्वर मेहता, पप्पू सिंह, सुरेंद्र यादव, सिकू कुमार, विश्वरंजन सिन्हा, पंकज कुमार, अनिल पासवान, श्रवण कुमार, किशोर कुमार, केसी दास, बबलू ठाकुर, अमरेश सिंह, बालेश्वर राम सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!