धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार उपस्थित रहे। बैठक में अमित कुमार ने समिति के सदस्यों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही बैठक में यात्रियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, संरक्षा उपायों और विभिन्न विकास योजनाओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने भी यात्रियों की सुविधाओं, समस्याओं जरूरी सुझावों को साझा किए। जिसपर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय), वरीय मंडल अभियंता (समन्वय), वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, वरीय कोचिंग डिपो अधिकारी समेत मंडल के अन्य अधिकारीगण और कर्मचारी उपस्थित थे।