• जिले में 148848 बच्चों को खिलाई जायेगी एल्बेंडाजोल की गोली
रामगढ़: जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसके तहत एक से लेकर 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी गई। अवसर सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद और जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय कैथा में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बताया जाता है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत इस वर्ष 1 से 19 वर्ष तक की आयु के 148848 बच्चों, किशोर किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं कार्यक्रम के तहत मॉप-ऑप दिवस 19 सितम्बर 2025 को मनाया जाएगा है। जिसमें छूटे हुए सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी।
अवसर पर जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई के सभी सदस्य और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
