रामगढ़: रैयत विस्थापित मोर्चा बरका-सयाल एरिया कमेटी की बैठक मंगलवार को हुरूमगढ़ा स्थित जवाहरनगर पंचायत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष सूरज बेसरा और संचालन मोहन सोरेन ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा उपस्थित रहे।

बैठक में भुरकुंडा लोकल सेल पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन चार राजस्व गांव देवरिया, दुंदुवा, कुरसे और बलकुदरा के रैयत-विस्थापितों के खतियान के आधार पर नई कमेटी का गठन कर लोकल सेल चालू करें। इस दिशा में जल्द पहल नहीं किए जाने पर मोर्चा चक्का जाम आंदोलन करने को बाध्य होगा। 

बैठक में सन्नी कुमार बेसरा, वीरेंद्र मांझी, शंकर मांझी, लाल बिहारी मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू, ठूरका मांझी, राज सोरेन, शिवलाल मुर्मू, अर्जुन बेदिया, श्रीनाथ करमाली, बहलू सोरेन, सुनील मुंडा, सूरज मुर्मू, सरयू मुंडा, रोहित मुंडा, धनीराम मांझी, सोनाराम मांझी, राजेश मुर्मू, महेश हेंब्रोम, अजय हेंब्रोम, रामचंद्र मुंडा, राजेंद्र बेदिया, विलियम उरांव, विनोद हेंब्रोम, राकेश मुंडा, संतोष मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!