हजारीबाग: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैती  की योजना बनाते पांच अभियुक्तों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है‌। जिनमें धनीराम सोरेन उर्फ नेपाली, बलराम मुंडा, किशोर कुमार उर्फ बिहारी, तैयब अंसारी और  विकास कुमार शामिल हैं।

इस संबंध में पुलिस की ओर से बताया गया कि बीती रात तकरीबन आठ बजे पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली की कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात अंजाम देने हेतु कुछ संदिग्ध कनहरी हिल, फोरेस्ट एरिया के आसपास एकत्रित हुए है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर  के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।

टीम के द्वारा कनहरी हिल के संदिग्ध स्थानों में सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान कुछ संदिग्ध बैठकर योजना बनाते दिखे। घेराबंदी करने के दौरान अपराधी पुलिस बल को देखकर भागने लगे। छापेमारी दल के द्वारा भाग रहे पांच व्यक्तियों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। जिनके पास से पुलिस ने देशी पिस्टल, देशी कट्टा, छह कारतूस, एक बोलेरो, आठ मोबाइल, सोने 48 ग्राम, चांदी 98 ग्राम बरामद किया।

अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि हाल ही में पतरातु बस्ती में एक बर्थडे पार्टी दौरान हथियार का भय दिखाकर पार्टी में मौजूद लोगों से उनका करीब 08-10 मोबाईल, सोना का चौन, अंगुठी, नगद करीब 90,000 रू (नब्बे हजार रूपये) डकैती को अंजाम दिया था। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। उनपर जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। मामले को लेकर कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!