रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लपंगा कॉलोनी के निकट दामोदर नदी में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। शव मिलने की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार लपंगा कॉलोनी के निकट दामोदर नदी पर छठ घाट बनाने के लिए स्थानीय युवक सुबह तकरीबन 11 बजे पहुंचे। जहां उन्होंने नदी में एक व्यक्ति का शव देखा। घटना की सूचना भदानीनगर पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी‌। जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बताते चलें कि शव पानी में औंधा पड़ा हुआ पाया गया। मृतक की उम्र तकरीबन 40 वर्ष के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक के शरीर पर मात्र अंडरवियर पाया गया। शव की विभत्स स्थिति देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना है और कहीं से बहकर यहां आ गया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

By Admin

error: Content is protected !!