| छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में |
रामगढ़: चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पतरातू सहित आसपास के क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। पतरातू में रेलवे स्टीम कॉलोनी छठ पूजा समिति के द्वारा शुक्रवार को दामोदर नदी छठ घाट की साफ-सफाई की गई। साथ ही बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मिट्टी भराई कर घाट को विस्तार देने के साथ वैकल्पिक रास्ता भी बनाया गया। वहीं छठ घाट तक पहुंच मार्ग की साफ-सफाई कर रंग-बिरंगे झालर लाइट से सजाया जा रहा और ट्यूबलाइट भी लगाए जा रहे हैं। पूजा पंडाल का निर्माण भी किया जा रहा है। पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
मौके पर संरक्षक निशांत सिंह, सचिव गोबिंद तिवारी, अध्यक्ष रवि सिंह, चन्दन पसवान, सोनू कुमार, पवन सिंह, सुनील पाठक, सरोज प्रसाद, शेखर मंडल, धनंजय सिंह, बिट्टू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
