रामगढ़: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड के विरोध में कोल फील्ड मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक बुधवार को पटेलनगर स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामाकान्त दुबे और संचालन क्षेत्रीय सचिव अशोक गुप्ता ने किया। अवसर पर मुख्य रूप से बरका सयाल प्रक्षेत्र के यूनियन अध्यक्ष उदय कुमार सिंह शामिल रहे। बैठक में चार लेबर कोड के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं श्रमिकों के बीच पैम्फलेट बांटकर मजदूरों और श्रमिक संगठनों पर पड़नेवाले दुष्प्रभाव से अवगत कराते का निर्णय लिया गया। 

बैठक को संबोधित करते उदय कुमार सिंह ने कहा कि बीते 21 नवंबर को पूरे देश में चार लेबर कोर्ड कानून लागू कर दिया गया जो मजदूरों के हित में नहीं है। कहा कि यह कोड उद्योगपत्तियों  और पूंजीपतियों के हित में लाये गये हैं। संगठन इसका पुरजोर विरोध करती है। 

मौके पर भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह, मनोज कुमार, सुधीर सिंह, मो. हसन, सागिर अहमद, मोहम्मद दानिश, विनोद साव, गणेश दुसाध, रामदेव महतो, आजित साहू, राजाराम वेदिया, मनोज राम, दयानन्द गौरी शंकर, रविवार शाह, अर्जुन, ऋषी, गंगाधर राम, भोला, कल्लू, सेवक मोची, सुरेन्द्र यादव, सुनिल सिंह, दिलिप देवधरिया, गया नुनिया, सुरेश मलकार, शिवनारायण तुरी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!