एक रिम्स, तीन सदर अस्पताल रेफर
रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सयाल-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को केकेसी हाई स्कूल के निकट दो बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सौंदा टिपला निवासी विक्की कुमार और विकास कुमार पल्सर बाइक पर सयाल से अपने घर लौट रहे थे। वहीं सयाल निवासी मनीष कुमार और छोटू कुमार सेंट्रल सौंदा से सयाल की ओर जा रहे थे। इस क्रम में तकरीबन 09:00 बजे केकेसी हाई स्कूल के निकट दोनों बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में मनीष कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि विक्की, विकास और छोटू भी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनीष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य तीन युवकों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया।
