खेल-कूद से बढ़ता है आत्मविश्वास : रोशन लाल चौधरी
रामगढ़: भुरकुंडा स्थित कैथोलिक आश्रम स्कूल में शुक्रवार को 72वें वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने झंडोत्तोलन कर किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर प्रिंसिपल फादर थॉमस ने बुके और शॉल देकर उनका स्वागत किया। वहीं छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर विधायक सहित अन्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रिंसिपल सोबरन लकड़ा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, योगेश दांगी, संजीव कुमार बाबला, सागर कुमार दांगी, संतोष शर्मा, सूरज शर्मा, अशोक शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
अपने संबोधन में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद की गतिविधियों में भी भाग जरूर लेना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और तन-मन स्वस्थ रहता है। अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, रिले रेस, बैलून रेस, फ्रॉग रेस, सैक रेस, स्पून रेस, रस्सी खींच सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे उपरांत पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नीलिमा हेमरोम, रूपा सिन्हा, दीपक कुमार राम, कैलाशपति झा, संजय किंडो, चंद्रिका चौधरी, राजेश पंडवानी, खुशबू कुजूर, पप्पू लाल, अमृतलाल, सुषमा टोप्पो, जूलिता एक्का, पैतृस लकड़ा, अजीत कंडुलना, सुधीर मिंज, शेखर सोरंग, नेहा तिर्की, बासिल कुजूर, प्रिसिला टोप्पो, पवन ठाकुर, राजेश कुमार, फूलमनि गुड़िया, प्रीतम तिग्गा, शर्मिला मिंज, डेविड गाड़ी, अरुण कुमार महतो, दिव्या तिर्की, डेज़ी हंस सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।
