रामगढ़ में आठवां श्री महाकाल महोत्सव पांच जनवरी को

रामगढ़: सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) के तत्वावधान में आगामी पांच जनवरी को आयोजित होने वाले 8वें श्री महाकाल महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस क्रम में सांसद प्रतिनिधि और समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से भेंट कर उन्हें श्री महाकाल महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। 

सांसद मनीष जायसवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है।

वहीं धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि महाकाल महोत्सव धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!