रामगढ़: समाजसेवी संस्था सद्भावना मंच के तत्वावधान में गुरुवार को भुरकुंडा में मस्जिद गुलशन-ए-रज़ा के निकट कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी जगतार सिंह शामिल हुए। अवसर पर संस्था की ओर 51 गरीब असहायों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान जगतार सिंह ने कहा कि संस्था ने कड़ाके की ठंड में गरीब असहायों को बड़ी राहत देने का काम किया है।
मौके पर सद्भावना मंच के अध्यक्ष नसीम अख्तर, सचिव शमीम अहमद, मौलाना अनवर हुसैन, अनवर आलम, रफीक अहमद, इरफान अली, सिफते अहमद, सरफराज अहमद, स्किल अख्तर, रुस्तम अली, मंसूर तोहिद, सफीउल्लाह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
