रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातू में शुक्रवार को ‘अभिव्यक्ति’ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल और विशिष्ट अतिथि अतिथि रामगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शामिल हुए। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने विधिवत फीता काटकर किया। वहीं प्राचार्या रोशी वाडवाणी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान पर केंद्रित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें विज्ञान कला प्रदर्शन, विज्ञान परियोजनाएं, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और गणित विषय के कई शानदार मॉडल का प्रदर्शन किया। वहीं अतिथियों और अभिभावकों ने सभी मॉडलों का अवलोकन किया।

अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक कुमार सहगल ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यालय के छात्र छात्राओं की रचनात्मक सोच और उनकी कल्पना की विविधता को दर्शाता है। वहीं रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बच्चों के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है। साथ ही विज्ञान और टेक्नोलॉजी के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ती है। 

प्रदर्शनी में जिला पार्षद राजाराम प्रजापति,सर्किल इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह, मुखिया नूतन सिंह, कटिया मुखिया किशोर कुमार महतो, पीवीयूएनएल हॉस्पिटल के सीएमओ तन्मय मिश्रा, सीनियर मैनेजर (आरएंडआर) संतोष कुमार सिंह, डीएवी भरेच नगर के प्राचार्य निशिकांत कर, डीएवी बरकाकाना के प्राचार्य मुस्तफा मजीद, डीएवी आरा कुजू के प्राचार्य आलोक कुमार, डीएवी स्कूल टाटा घाटो के प्राचार्य एसएस कर, डीएवी टाटा चैनपुर के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!