| बड़कागांव विधायक आवास में भंडारे का हुआ आयोजन |
रामगढ़: पतरातु स्थित बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह संपन्न हुआ। आठवें दिन सुबह आचार्य सत्येन्द्र दुबे ने यजमान रौशनलाल चौधरी और उनकी सहधर्मिणी डॉ रेखा चौधरी से गणपत्यादि देवताओं का वैदिक विधान से पूजन कराया। इसके उपरांत अरणी मंथन द्वारा अग्नि देव का आवाहन करके यजमान और अन्य भक्तों द्वारा हवन और पूर्णाहुति की गई। यज्ञ सप्ताह के समापन पर फिर सभी भक्तों ने मिलकर भगवान से समस्त विश्व के कल्याणार्थ प्रार्थना की। ब्राह्मण भोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। म आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और यजमान विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा प्रसाद वितरण कर महाभंडारे का शुरूआत की गई। जो देर रात तक अनवरत जारी रहा।
महाभंडारे के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता शामिल हुए । यजमान विधायक रोशन लाल चौधरी के द्वारा भगवा प्रतीक वसंन एवं भागवत गीता देकर स्वागत सह सम्मानित किया गया। वहीं अपने जन्मदिन पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने सपरिवार एनडीए कार्यकर्ताओं संग केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया।
अवसर पर रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, आजसू ज़िलाध्यक्ष दिलीप दांगी, सांसद प्रतिनिधि राधे श्याम अग्रवाल, पूर्व जिला पार्षद मनोज राम, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी,पतरातु मंडल अध्यक्ष रंजन भगत, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल राय, मंडल महामंत्री पंकज सिंह, राहुल कुमार सिंह, सुखदेव प्रसाद, किशोर महतो,धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, योगेश दांगी, रितिक चौधरी डॉ कृष्णा कुमार अनिकेत आनंद, आनंद सिंह, ,मनोज सिंह परमार, मनोज महादानी , अनीता सोनी, लक्ष्मी देवी, खुशबू सिंदुरिया आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, रवि राम टुकेश्वर प्रसाद नर्सिंग प्रसाद किशोर राणा मोहन महतो ,बाल गोविंद सोनी, उपेंद्र सिंह, कर्मचारी साव, बद्रीनारायण सिंह, हरि रत्नम साहू, अरविंद साहू, राजेश मंडल, चंदन कुमार ,राहुल कुमार, पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल धनराज भोक्ता पिपरवाह मंडल अध्यक्ष रामलाल महतो अर्जुन महतो काशीनाथ महतो हीरा महतो वापी पात्रा अवधेश महतो पप्पू साहू लोकेंद्र पासवान धीरेंद्र शर्मा विनोद सिंह अनिल पांडे अनूप दरार दिलीप कुमार गोलू केसरी अनिकेत कुमार अशोक पाठक विश्वरंजन सिंहा मोहन महतो अर्जुन महतो धीरेंद्र शर्मा विक्रांत सुजीत कुमार राजाराम प्रजापति समेत हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
