राज्य में चरमरा गई है विधि-व्यवस्था, अपराध बढ़ा : रोशन लाल चौधरी

रामगढ़: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंगलवार को भुरकुंडा क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में वे भुरकुंडा बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स भी पहुंचे। जहां उन्होंने भुक्तभोगी संचालक विजय वर्मा से लूटकांड के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर कांड का उद्भेदन और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने की बात कही। 

विधायक रोशन लाल चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चरमराई हुई है। बढ़ती अपराधिक घटनाएं राज्य और जिले के लिए चुनौती बन गई है। डकैती के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। कहा कि पुलिस मामले का उद्वेदन करें और  जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए।

मौके पर भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सह मुखिया अजय पासवान, योगेश दांगी, किशोरी वर्मा, संजीव सिंह बावला, डब्लू पाण्डेय, सूरज शर्मा, अशोक सोनी, विनोद सिंह, मन्टू सोनी, राजेश सोनी सहित कई अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!