गिरिडीह: यादव छात्रावास गिरिडीह में यादव ट्रस्ट ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम यादव महासभा और ट्रस्ट के अध्यक्ष धनेश्वर यादव के आकस्मिक निधन पर आत्मा को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्च में भव्य यदुवंशी होली मिलन समारोह कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें सहायक शिक्षक SSC CGL, SSC GD सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। अवसर पर 
सर्वसम्मति से ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही छात्रावास निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के संदर्भ में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संरक्षक दिनेश यादव ने बताया कि ट्रस्ट का पंजीकरण हो चुका है और बैंक में भी खाता खुल गया है। लेकिन ट्रस्ट के अध्यक्ष का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण कार्य में बाधाएं आने लगी है। ऐसे में उपाध्यक्ष को ही सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक दिनेश प्रसाद यादव, सचिव शिवशंकर यादव, उपाध्यक्ष अधिवक्ता कामेश्वर यादव, मनोज कुमार यादव, सह सचिव धर्मेंद्र यादव, संजय यादव, जयदेव यादव, अजय यादव, कोषाध्यक्ष बासुदेव यादव, सह कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, राजेश कुमार, रघुनाथ महतो, रामप्रसाद यादव, महेंद्र कुमार यादव एवं पप्पू यादव उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!