Sharadiya Navratri concludes Dussehra today with devotion

रांंची: मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न हो गया। झारखंड के सभी जिलों में भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा रख नौ दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।

कई जगहों पर महानवमी पर हवन सहित कई अनुष्ठान संपन्न हुए। रांंची में बकरी बाजार, मेन रोड, अपर बाजार, रेलवे स्टेशन, रातू रोड, पिस्का मोड़ सहित कई जगहों पर भव्य और आकर्षक पंडाल बनाये गये। जिन्हें देखने के लिए रांंची सहित अन्य जिलों के लोग भी रांंची पहुंचे।

वहीं बांग्ला समाज की महिलाओं ने परंपरागत तरीके से एक-दूसरे के साथ सिंदूर होली खेल अखंड सौभाग्य की कामना की। वहीं दशहरा पर आज शाम रावण दहन किया जाएगा।